फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्र बोले- बोर्ड परीक्षा में आया औसत दर्जे का पेपर, मिलेंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को जिले के 206 केंद्रों पर शुरू हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल का पेपर औसत दर्जे का रहने के कारण छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी। परीक्षा देकर निकले वाले परीक्षार्थी बोले- औसत पेपर आया है, अच्छे अंक मिलेंगे। बुधवार को पहले दिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ रही। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकलने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। छात्रों ने बताया कि गद्यांश और व्याकरण खंड, संधि, समास और अलंकार से जुड़े ज्यादा सवाल आए, जो काफी आसान थे। ये ऐसे सवाल थे, जिनको कई बार पढ़ने के बाद दोहराया गया था। इसके चलते इन सवालों का आसानी से जवाब दिया गया। अधिसंख्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि पेपर में आए सभी सवाल आसानी से हल कर लिए थे। परीक्षा में अच्छे नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है। शुरुआत अच्छी होने से परीक्षार्थियों का आत्मविश्वास आगामी परीक्षाओं के लिए बढ़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें