फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशन से जगमग होंगी शहर की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सभी वार्डों में गलियों, कॉलोनियों, मोहल्लों को दूधिया रोशनी से जगमगाने की कवायद शुरू हो गई है। इन स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी सभासदों से अपने वार्ड में स्थान चिह्नित कर सूची मांगी गई है। उन वार्डों को विशेष लाभ मिलेगा, जो तीन वर्ष पहले गांव से शहर में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत शहर के ऐसे स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा, जहां पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही इन स्थानों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे स्थान ज्यादातर उन आठ वार्डों में हैं, जिसे निकाय चुनाव से ठीक पहले नगर पालिका में शामिल किया गया है। गांव में होने के कारण इन वार्डों में अधिकांश मोहल्लों, कॉलोनियों में पथ प्रकाश के इंतजाम नहीं है। लिहाजा सोलर लाइट लगाने की योजना से सबसे ज्यादा लाभ इन्हीं क्षेत्रों को मिलेगा। फिलहाल सभी वार्डों के सभासदों से स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जगह चयन कर सूची देने को कहा गया है। सभासदों की प्राथमिकत वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।
सभी सभासदों से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थानों का चयन कर सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद उसे नेडा विभाग को दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें