फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनुष्य को मर्यादा और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है रामकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के कस्बा स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पहले दिन प्रयागराज से आए कथा वाचक अंशपूर्णानंद महराज ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण समय में राम कथा ही जीवन का आधार है। यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को मर्यादा और संस्कारों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कहा कि जिस हृदय में भगवान राम का वास होता है, वहां अशांति और अधर्म का नाश स्वतः ही हो जाता है। राम चरितमानस का प्रत्येक दोहा और चौपाई हमें जीवन की विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सीख देती है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, उमेश गुप्ता, संकठा गुप्ता, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें