फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आचार्य शांतनु महाराज के मुखारविंद से फिर जिले में गूंजेगी श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की पावन धरा एक बार फिर श्रीराम कथा की अमृतवाणी से गुंजायमान होगी। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज के मुखारविंद से 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा से एक दिन पहले 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियों के क्रम में सोमवार को गोधना स्थित कैलाशपति में आचार्य शांतनु जी महाराज के आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका स्वागत किया। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर आचार्य शांतनु महाराज ने आगामी कलश यात्रा और श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय एवं जनकल्याणकारी आयोजन के लिए संकल्प-पूजन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें