फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छीनी गई चेन 6 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की अपराह्न तीन बजे सिपाह में छीनी गई चेन रात नौ बजे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक पीली धातु की चेन और एक बिना नंबर के मोटर साइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन


कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि वो और उनकी टीम भौराजीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 2 व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल से सेंट पैट्रिक स्कूल से भौराजीपुर के तरफ आने वाले है। उन्होंने फोर्स के साथ भौराजीपुर रेलवे क्राॅसिंग पुल के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने की फिराक में वहीं लड़खड़ा कर गिर गए। पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया। पकड़े गया आरोपी शमशेर अली निवासी बदलापुर पड़ाव थाना कोतवाली है। भागे व्यक्ति की पहचान अबू माबिया निवासी सिद्दीकपुर कांशीराम आवास थाना सरायख्वाजा है।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है। इस बाइक से सोमवार दोपहर में चौकी सिपाह अन्तर्गत मानीचौक के पास से एक महिला के गले से सोने का चेन छीनी थी। इसे बेचने बेचने के लिए हम लोग शहर जा रहे थे। घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय जौनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें