सदर विधानसभा के ग्राम एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला सांबा विजयपुर में स्थित फर्म शिवालय कंस्ट्रक्शन कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड में क्रशर आपरेटर के पद पर कार्य कर रहे थे। कंपनी की लापरवाही के कारण 12 जुलाई 2024 को कंपनी का कार्य करते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। कम्पनी की ओर से मृतक के परिवार को किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई। मामला संज्ञान में आने पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने स्वयं जाकर परिवार से मिले और मृतक के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने और आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया। 18 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने मृतक क्रेशर आपरेटर विकास के घर ग्राम एतमादपुर, खेतासराय जाकर उनकी माता रामुंता देवी एवं पिता इंद्रजीत को कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति की धनराशि रुपया 16 लाख 38 हजार 525 रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, डा. रामसूरत बिंद, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र मिश्रा आदि रहे