फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डायट सभागार में सजा कला संस्कृति महोत्सव का मंच

विज्ञापन
डायट सभागार में आयोजित कला संस्कृति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्
विज्ञापन
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सोमवार को कला संस्कृति महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में बेसिक तथा माध्यमिक के शिक्षकों तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ज्यूरी टीम और नगर पालिका अध्यक्ष ने शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं उपशिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, आलोक कुमार, नोडल प्रवक्ता राजकुमार, डॉ. सोनू भारती, नवीन सिंह, डॉ. किरन त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, नीरज मणि तिवारी, विनय यादव का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल के रूप में सीनियर असिस्टेंट प्रो. डॉ. आत्माराम तिवारी, अखिलेश मौर्य ने मूल्यांकन किया। संचालन धर्मेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें