फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक, परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

विज्ञापन
सपा नेता नीरज पहलवान के निधन बाद शोक जताने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
चंदवक। समाजवादी पार्टी के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव के निधन पर सोमवार को गोबरा गांव स्थित पैतृक आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके निधन को पार्टी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने नीरज यादव के बड़े बेटे विनायक यादव से मुलाकात कर परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि नीरज यादव पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान विनायक यादव ने बताया कि उनके पिता समाजवादी विचारधारा और नेताजी मुलायम सिंह यादव से बेहद प्रभावित थे। शोकसभा में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव, केराकत विधायक तूफानी सरोज समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने नीरज यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें