फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित.

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गांव वालों के विरोध के बाद साइकिल पर पत्नी का शव लेकर जा रहे बुजुर्ग की मददगार बने पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया है। मानवीय कार्य कर मिसाल पेश करने वाले मड़ियाहूं कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि मड़ियाहूं पुलिस के इस कार्य से अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी बुजुर्ग तिलकधारी की पत्नी राजकुमारी देवी का मंगलवार को उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिला अस्पताल से एम्बुलेंस ने शव लेकर गांव पहुंचाया। यहां कोरोना से मौत बताकर पड़ोसियों ने कंधा देने से इंकार कर दिया तब तिलकधारी साइकिल पर शव रखकर नदी किनारे पहुंचे, लेकिन यहां भी अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। साइकिल पर शव लेकर भटक रहे बुजुर्ग के बारे में सूचना मिली तो मड़ियाहूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की, बल्कि शव को कंधा भी दिया। वाहन की व्यवस्था कर शव को रामघाट पहुंचवाया। बुधवार को यह मामला सुर्खियों में आया तो हर कोई पुलिस की इस पहल की सराहना करने लगा। देर रात एसपी राजकरन नय्यर ने सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। एसपी ने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाल मुन्नाराम धुसिया, हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी, संजय यादव, सुधीर दुबे, कांस्टेबल प्रवीण मिश्रा, कांस्टेबल चालक राजकुमार यादव का कार्य प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें