फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान के लिए किसान आंदोलित

Thu, 31 Dec 2015 01:21 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को किसानों की समस्या समाधान को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल पंचायत की। जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि  शारदा सहायक खंड 39 में किसानों की सिंचाई को देखते हुए पानी छोड़ने के लिए पंद्रह दिन का रोस्टर का अनुपालन किया जाए। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्चधिकारियों का

औचक निरक्षण कराया जाए। इसके बाद जिले के सभी किसान, मजदूर, दलित, जनता की समस्याओं को तहसील, विकास खंड, पुलिस स्टेशन पर जो भी समस्या हो उसका निदान अविलम्ब किया जाए। किसानों का पचास हजार कर्ज समस्त बैंको
विज्ञापन


से माफ किया जाए। जर्जर तार खंभों को बदला जाए। लटके हुए बिजली के हाइटेंशन तार को टाइट किया जाए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, राजमणि, बाबूराम, पूर्णमासी गौतम, आजमगीर अंसारी, तैय्यब अली, हामिद अली, मंजू देवी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें