फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पैसा मांगने की बात पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। दुकानदार द्वारा समान का पैसे मांगने की बात से नाराज मनबढ़ युवकों ने दो दिन बाद उसे लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस चारो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, रामनगर (विधमौवा) गांव निवासी बबलू यादव पुत्र राजेंद्र रामनगर बाजार में एक दुकान चलाता है। आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 8 बजे थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव के चार लोग दुकान पर आए और समान खरीदा। जब दुकानदार बबलू ने पैसा मांगा तो गालीगलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया तो चारों वहां से चले गए। पीड़ित बगल के गांव गद्दीपुर से एक शादी समारोह से रविवार रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था तो इसी बात को लेकर चारों मनबढ़ युवकों ने पीड़ित को उसके घर से 300 मीटर दूर बगीचे के पास रोककर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व बास से मारने पीटने लगे, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिसके आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात निवासी सैदूपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें