केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सिहौली बाजार में बाइक की टक्कर से घायल दुकानदार रामदुलार यादव (52) की वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय में बताया कि सरौनी पूरबपट्टी केराकत निवासी रामदुलार यादव (52) शुक्रवार की रात बाजार में स्थित दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में जौनपुर-केराकत मार्ग पर सिहौली चौराहे के पास विपरीत दिशा आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल रामदुलार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।