फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा मांगने पर दूकानदार को पीटा, चक्का जाम

Thu, 25 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में स्थित दूकानदार ने ग्राहक से पान का पैसा मांगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। बचाव करने पहुंचे परिवार की एक महिला समेत अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


 गुमटी भी तोड़ डाली। घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार में हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो यातायात बहाल हुआ।

 पिटाई से घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। धनियांमऊ बाजार निवासी  हरीश दुबे घर के बगल में  गुमटी में चाय पान की दूकान चलाते हैं।
विज्ञापन


 बुधवार को दोपहर हरीश दुबे का बेटा अविनाश दूकान पर बैठा था तभी स्कार्पियो सवार कुछ लोग पहुंचे और दूकान से पान और गुटखा लिया।

 दूकानदार ने पैसे मांगा तो विवाद कर लिए। विवाद होता देख आसपास के लोग आ गए। भीड़ बढ़ती देख वे सभी वहां से चले गए। आधे घंटे बाद करीब दर्जन भर की संख्या में पहुंचे और गुमटी में तोड़फोड़ शुरू कर  दी।

 बचाव करने पहुंचे अविनाश, उनके चाचा  सुरेश दुबे और मीरा (40) घायल हो गई। मनबढ़ स्कार्पियो सवार वहां से फरार हो गए।

लोग शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप लगाया कि आए दिन बाजार में व्यापारी मारे जा रहे हैं और इसी बाजार में पुलिस चौकी स्थापित है फिर भी मनबढ़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 इससे गुस्साए व्यापारी बाजार में सड़क जाम कर दिए। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसओ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तो जाम सम्पात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें