फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण उग्र

Tue, 30 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हैदरपुर-तेजीबाजार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सोमवार को हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तेजीबाजार मार्ग से लोहिंदा चौराहा तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खोदकर छोड़ दी गई है।

 हैदरपुर से व्यापारियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को इसी मार्ग से आना जाना होता है। कई माह पहले सड़क की खुदाई कराने के बाद गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बक्शा से तेजीबाजार, हैदरपुर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सोमवार को ग्रामीण और बाजार के दर्जनों व्यापारी सड़क  पर आ गए।
विज्ञापन


विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान मगन लाल, विजय कुमार सिंह, भोला यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, गोरे खां, सुरजू, दयाराम, फूलचंद, सत्यनारायण, अजय कुमार सिंह रिंकू तिवारी का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं कराए नहीं कराए जाने से क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यदि सड़क की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें