जौनपुर। गाजीपुर समेत अन्य दिशाओं से चंदवक की ओर आने वाले वाहनों के लिए रविवार को रूट परिवर्तन किया गया है। दुधौड़ा स्टेशन के निकट कोपा कस्बे डगरा स्थित क्रासिंग पर रेल दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर रूट परिवर्तन किया गया है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रूट परिवर्तित रहेगा।
एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि जनपद गाजीपुर से चंदवक व अन्य तरफ से आने वाले भारी वाहन व छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। बड़ी गाड़ी पूरब से आने वाली कस्बा पतरही चौकी के पास से मौधा बाजार के आगे से निकलेंगी जबकि पश्चिम से आने वाली बड़ी गाड़ियां चंदवक बाजार से वाराणसी रोड से गुजरेंगी। पूरब से आने वाली छोंी गाड़ियां कस्बा पतरही चौकी से उत्तर की दिशा में 200 मीटर नहर के पास से पश्च:िम नहर पटरी के रास्ते बिसौरी पुल से दक्षिण तरफ रोड से अंडरपास से मुख्य मार्ग पर पहुंचेंगी। पश्चिम से आने वाली छोटी गाड़ी घुट्टा अंडरपास से बिसौरी पुल के पूरब नहर पटरी के रास्ते पतरही बाजार से होकर मुख्य मार्ग पर होकर बलरामपुर बैंक से दक्षिण तरफ नियार पुल से बाबतपुर होते हुए निकलेंगी।