फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.11 करोड़ से बरईपार से चकघसीटा जाने वाली सड़क का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बरईपार-सुजानगंज मार्ग से चकघसीटा से कैथौली होते हुए चकनाबाद तक जाने वाली जर्जर सड़क जल्द बनेगी। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 11 लाख 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग का निर्माण होने के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। बरईपार सुजानगंज से चकघसीटा से कैथौली होते हुए चकनाबाद तक प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन होता है। सड़क बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क पर कीचड़ से फिसलन बढ़ जाती है। इससे राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था, इसकी स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त 36.32 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू होगा। निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि सड़क के नवनिर्माण के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें