फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक डॉक्टर के भरोसे ब्लाक के 52 गांवों के इलाज की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक डाक्टर के भरोसे ब्लाक के 52 गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने की जिम्मेदारी है। वर्तमान डा.श्रवण कुमार यादव सीएचसी पर पर तैनात हैं। चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने के कारण चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

सीएचसी पर पहले 200 से 250 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते थे। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने पर मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा है।
महिला चिकित्सक डा.गीता यादव का एक वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में तबादला हो गया। जिससे क्षेत्र के महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराना पड़ रहा है। क्षेत्र के ऋषिकेश त्रिपाठी, रविशंकर पांडेय, मिथिलेश शाहू ने सीएचसी पर डाक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि चिकित्सको की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अभी तक किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें