फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दूकान को लेकर हुआ बवाल

Mon, 30 Mar 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गनेशपुर गांव में रविवार को कोटे की दूकान के आवंटन के  लिए बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कोरम पूरा न होने पर बैठक को स्थगित करने की बात चली तो कुछ लोगों ने एडीओ पंचायत से प्रस्ताव रजिस्टर छीनकर फाड़
विज्ञापन


 दिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। दो पक्ष भिड़ गए और भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाएं भी चुटहिल हो गईं।

प्रधान एवं पुलिसकर्मियों के बीच बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ तो दूसरी तरफ युवकों ने रजिस्टर फाड़ने वाले की बुलेट मोटरसाइकल जलाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान के बीच बचाव करने पर युवक भाग गए।

इसी तरह आदमपुर गांव में नई दूकान के लिए बुलाई गई बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित करना पड़ा। रविवार को दोपहर बरसठी विकास खंड के गनेशपुर गांव का राशन की दूकान को आवंटित करने के लिए बीडीओ ने गनेशपुर जूनियर हाईस्कूल पर खुली बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


राशन की दूकान को लेने के लिए दशरथ, बाबूराम एवं मंगला यादव दावेदार थे। मंगला यादव बरसठी ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी के भतीजे हैं। 12 बजे से बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। एक बजे तक 363 महिला एवं पुरुषों ने प्रस्ताव के

 रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद एडीओ पंचायत लालचंद ने प्रस्ताव को पढ़कर बताया कि गांव में 3060 मतदाता हैं। जिसमें एक चौथाई यानी 750 लोगों की उपस्थिति नहीं होने से कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित

 किया जाता है। दूसरी बैठक 12 अप्रैल को होगी। इसको लेकर मंगला यादव ने विरोध करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि आज ही दूकान का आवंटन हो जाए। लेकिन, दूसरे दावेदारों में बात नहीं बन रही थी।

 थोड़ी देर बाद मंगला यादव ने एडीओ पंचायत के हाथ से प्रस्ताव का रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया और रजिस्टर लेकर भागना चाहे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मंगला को दौड़ा लिया। इस पर मंगला रजिस्टर खेत में फेंककर भाग गए। मंगला यादव के बचाव में दशरथ पक्ष के लोग सामने आए तो  मारपीट शुरू हो गई।

गांव के दीपक सिंह और बग्गड़ सिंह की लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई महिलाओं चोटें आईं। एडीओ पंचायत लालचंद, सेक्रेटरी राम पूजन वर्मा और सहयोगी विनय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। प्रधान गुलाब चंद यादव और पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत ने बताया कि मंगला यादव ने जबर्दस्ती रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया, जिसके कारण विवाद हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें