मोहम्मद हसन पीजी कालेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लिए त्याग ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। मुख्य अतिथि डा. एम हसीन खान ने एनएसएस के स्वयं सेवकों को सही मार्ग पर चलने की सलाह दी।
कार्यक्रम में भारतीय छात्र संसद में प्रतिभाग करने वाले डा. अजय विक्रम सिंह, ज्ञानराज यादव, सोना, मोना, पवन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. शिव कुमार गिरि को बेस्ट वालंटियर अवार्ड दिया गया। कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन डॉ. अजय विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. राकेश, डॉ. ज्ञानराज आदि मौजूद थे। बरसठी संवाददाता के अनुसार श्रीराम महाविद्यालय आदमपुर निगोह में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वच्छता रैली निकाली गई। छात्रों ने ग्रामीणों से स्वच्छ रहने एवं आसपास गंदगी नहीं करने की अपील की। इस दौरान छात्रों ने आदमपुर से निगोह जाने वाले सड़क की सफाई की।