फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगी जनता, सातों सीटें जीतेगा एनडीए : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
कासिमाबाद के युसफपुर रोड स्थित एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बो
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को जहूराबाद में भाजपा के बूथ सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा और विपक्ष को कोई मौका नहीं मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के पीछे बूथ कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को यदि कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं तो विपक्ष की कोई भी रणनीति सफल नहीं होगी। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बहकावे में जनता नहीं आने वाली है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि बनारस में विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा, जौनपुर में भाजपा गठबंधन सात सीटें जीतेगा और गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटें भी गठबंधन के खाते में आएंगी। भाजपा से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन


राजभर ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में शौचालय, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है, जिसका असर चुनाव में भी दिखाई देगा। सम्मेलन में भाजपा और सहयोगी दलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें