फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौ घंटे चला धरना, एसडीएम व कोतवाल ने आंदोलनकारियों से की बातचीत, दिया आश्वासन

विज्ञापन
केराकत--जूस पिलाकर अनशन समाप्त करते हुए कोतवाली प्रभारी अरबिंद कुमार पांडेय।  संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
केराकत। सरायबीरू चौराहे पर क्षतिग्रस्त शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पुनर्स्थापन की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। करीब नौ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने 15 दिन के भीतर नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से नाराज क्षेत्रवासी और आंदोलनकारी सुबह से ही सरायबीरू चौराहे पर धरने पर बैठे थे। आंदोलनकारियों का कहना था कि भगत सिंह की प्रतिमा केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसलिए प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित कराया जाना जरूरी है। प्रशासन की ओर से 15 दिन के भीतर प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, उन्होंने साफ चेतावनी दी कि निर्धारित समय में प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। संत रामजनम नागर बाबा ने भी धरने को समर्थन देते हुए आंदोलनकारियों को अपना आशीर्वाद दिया। धरने में अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली, अधिवक्ता नमः नाथ शर्मा, सुभाष यादव फौजी, इंद्रेश सिंह, रामअवतार सोनकर, मकालू सोनकर, सुजीत सोनकर, वेदप्रिय साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें