मड़ियाहूं में निकली गई शोभा यात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
मडि़याहूं। नगर में समूह संगत मडि़याहूं और जौनपुर के सौजन्य से गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व पर भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तन शोभायात्रा के साथ-साथ मनमोहक विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। शोभायात्रा में दीप खालसा गीत दल, सिंधौली, सीतापुर रागी जत्था, ज्ञानी नरेंद्र सिंह गुरुबाग वाराणसी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कीर्तन यात्रा नगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से 2 बजे दोपहर में प्रारंभ होकर गुरुद्वारा नानक शाही मिश्राना मोहल्ला होते हुए कोतवाली तिराहा, शहीद सरदार भगत सिंह तिराहा होते हुए नगर में भ्रमण करते हुए डाक बंगला तक गया। इसके बाद, वाराणसी रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम के रूप संपन्न हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के समाजसेवी दिलीप कुमार जायसवाल ने कोतवाली के पास मिष्ठान और काफी, चाय का स्टाल लगाकर शोभायात्रा में चल रहे भक्तों की सेवा किया। शोभायात्रा में नगर के डॉ. परमजीत सिंह, कवलजीत सिंह गब्बर, टीटू सिंह ,राजू सिंह, मोनू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।