फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत कर्मचारी हितों से जुड़ी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को राज्य कर्मचारियों ने नगर में बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन


आंदोलित कर्मचारियों ने 22 और 23 दिसंबर को कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से

बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस सब्जी मंडी कोतवाली, चहारसू, सद्भावनापुल, जोगियापुर, सिविल लाइन, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, सीएमओ आफिस, उद्योग विभाग, कृषि विभाग से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, चकबंदी आदि
विज्ञापन


कार्यालयों का चक्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में आकर समाप्त हुआ। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 22 और 23 को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि राज्य कर्मियों की जायज मांगें भी पूरी नहीं की जा रहीं हैं। इससे सभी

कर्मी आंदोलित हैं। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के हिसाब से सुविध्ााएं दी जाएं। रैली में जिला मंत्री सीवी सिंह, जीएन दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,  डिप्लोमा एंड

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष गुलाबचंद्र यादव, चन्द्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश, सभाजीत यादव, पारसनाथ यादव, महालक्ष्मी वर्मा, आशा देवी, कामेश्वर सिंह, बदरेआलम, धर्मराज सिंह, रमेश चन्द्र यादव, रामलखन पाल, शिवशंकर, प्रदीप कुमार सिंह, अनिल यादव, लालचन्द्र, राजेश यादव, हीरालाल आजाद, राजबली यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें