फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर के राजकुमार ने वाराणसी के गिरीश को किया पराजित

विज्ञापन
कुश्ती दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
रामनगर। हृदयपुर गांव में शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जौनपुर के राजकुमार पहलवान ने वाराणसी के गिरीश को चित्त किया। वाराणसी के पारस ने प्रतापगढ़ के मनोहर पहलवान को पटखनी दी। जौनपुर के काजू पहलवान वाराणसी के मोनू को पटकनी दी। प्रतापगढ़ के निखिल पहलवान और प्रयागराज के कुलदीप पहलवान के बीच भी जोरदार भिड़ंत हुई, इसमें कुलदीप पहलवान ने बाजी मारी। जौनपुर के रामआसरे ने जालौन के राजेश को पटकनी दी। भदोही के राणा पहलवान ने वाराणसी के सुरेंद्र को पटकनी दी। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जटाशंकर पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी परंपरा है, जिसे सहेजने की जरूरत है। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन लल्ला पहलवान ने किया। इस दौरान प्रधान राजबहादुर सिंह, लालमन राजभर, राहुल पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें