फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच साल पहले धर्मांतरण के विरोध के बाद बंद करना पड़ा था प्रार्थना केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में बुधवार की रात 11.30 बजे तक प्रशासन का बुलडोजर गरजता रहा। यहां पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। पांच साल पहले हिंदू संगठनों के धर्मांतरण के आरोप में इस प्रार्थना केंद्र को बंद करना पड़ा था। तब इसके संचालक व सहयोगियों को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के भुलनडीह गांव स्थित जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र तीन दशक से चल रहा था। प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहे धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने पहले भी कई बार विरोध किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। पांच साल पहले हुए तगड़े विरोध के चलते प्रार्थना सभा बंद हुई लेकिन हाइकोर्ट के हस्तक्षेप से पुनः चालू हो गई। इससे उत्साहित प्रार्थना केंद्र का संचालक भुलनडीह निवासी दुर्गा प्रसाद यादव व उसके मिशनरी सहयोगी अपने कार्य को विस्तार देने लगे। बताया जा रहा है कि दुर्गा यादव मुंबई से ईसाई धर्म से प्रभावित होकर तीन दशक पूर्व घर आया और घर पर ही यीशु की प्रार्थना सभा शुरू की। संख्या बढ़ी तो घर से थोड़ी दूर बगीचे में प्रार्थना सभा के लिए निर्माण कराया। जिसका समय-समय पर विस्तार होता गया। करीब डेढ़ एकड़ से अधिक के निर्माण में 11 बिस्वा सरकारी भूमि भी कब्जा ली, जिसकी शिकायत उच्च स्तर पर हिंदू संगठनों द्वारा की गई। इसको संज्ञान में लेते राजस्व टीम पैमाइश के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गई जहां उनके ऊपर पथराव किया गया। इसमें दो लेखपाल समेत तीन लोग घायल हुए थे और सरकारी गाड़ी का शीशा टूटा था। पुलिस ने 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता दुर्गा यादव सहित 16 गिरफ्तार कर लिए गए हैं। राजस्व कर्मियों द्वारा की गई पैमाइश में 11 बिस्वा में सरकारी भूमि पर प्रार्थना सभा का अवैध कब्जा पाया गया। जिसे केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा व एडिशनल एसपी बृजेश कुमार की मौजूदगी में बुधवार को सात जेसीबी मशीनों से बुधवार देर रात तक तोड़ा गया।
भूलनडीह में यह ईसाई प्रार्थना केंद्र लंबे समय से चल रहा है। इसमें अब तक 30 से 35 हजार लोगों का धर्मांतरण कराया गया। इसी के आरोप में पांच साल पहले ने पुलिस ने इसको बंद कराया था, फिर इसके संचालक ने हाईकोर्ट से अनुमति लेकर पुन: चालू किया। यह लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराते हैं। -संजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा ,डोभी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें