फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन

विज्ञापन
जंघई के रामजानकी मन्दिर परिषर में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई स्थित राम-जानकी मंदिर में चल रही 94वें वर्ष की 18 दिवसीय रामलीला के 12वें दिन राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। बाली वध के प्रसंग में श्रीराम और बाली के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन के दौरान बाली ने श्रीराम से कहा कि जिस रावण के लिए उसका वध किया जा रहा है, उसे उसने छह महीने तक अपनी बाहों में जकड़कर रखा था। यदि श्रीराम उसे आदेश देते तो वह सीता माता को रावण के चंगुल से मुक्त कराकर ले आता। इस मार्मिक संवाद पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कलाकारों के सजीव अभिनय को दर्शकों ने सराहा। इस दौरान मंदिर के महंत चंद्रमा दास महाराज, अजय पांडेय आदित्य, किशन पाठक, शैलेश पाठक, रत्नेश पांडेय, रमेश मालवीय, सभाजीत पांडेय, लोलारख यादव, अंबुज, शैलेश और हर्षल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें