फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर सपाइयों ने की सभा

विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के पेखरियापुर गांव में किसान यात्रा निकालकर सभा को सम्बोधित करते सपा जिलाध्यक्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। पोखरियापुर गांव में पुलिस की तैनाती के बावजूद मंगलवार को सपाइयों ने किसान यात्रा निकाली और जनसभा की। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का पहरा देखकर नेताओं ने ऐन मौके पर सभा स्थल बदलकर यह सब किया।
विज्ञापन

पोखरियापुर गांव में किसान यात्रा व सभा की सूचना पर सीओ सदर रणविजय सिंह व थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय मंगलवार को सुबह ही गांव में दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने गांव में घूम कर यात्रा व सभा नहीं करने की हिदायत दी। किसान यात्रा में शामिल होने आ रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव को ताहिरपुर स्थित आवास पर ही कैद कर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव को बरगुदर पुल के पास से हिरासत में ले लिया गया। सभा स्थल से लेकर गुदरीगंज चौराहा तक भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तैनाती देख कार्यकर्ताओं ने अंतिम समय में स्थान बदलकर गांव के दूसरे छोर पर स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर सभा की। इसमें जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें