फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों पर जनता ने जताया भरोसा

Sun, 03 May 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद के चार विकास खंड क्षेत्रों के पांच ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव के मतगणना में जनता ने पूर्व प्रधानों के घरवालों पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन


मतगणना समाप्त होते ही समर्थकों ने निर्वाचित प्रधान को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जुलूस निकालकर मिठाई बांटी गई।

सिकरारा के देहजुरी गांव में पूर्व प्रधान जेठू राम के बेटे गुरूचरन, हसनपुर में श्रीपति यादव के बेटे जंगबहादुर और धर्मापुर के देवचंद्रपुर में लक्ष्मन सोनकर के बेटे राजेश सोनकर ने जीत दर्ज कराई है।

सिकरारा के देहजुरी गांव में प्रधान पद के लिए  कुल 871 मत पड़े। गुरूचरन को 694, वीरेराम को 135, ओम प्रकाश को 31 मत मिले। 11 मत कैंसिल घोषित किया गया।

 गुरुचरन 459 मतों से विजयी घोषित किए गए। उधर हसनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में जंग बहादुर यादव को 558, सरिता मिश्रा 285 मत मिले। 51 मत कैंसिल हो गया।
विज्ञापन


आरओ एसपी वर्मा ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया। सिरकोनी के विसुनपुर मझवारा में सपा नेता रत्नाकर चौबे की मां चमेला देवी को 411, देवेंद्र चौबे को 207 मत मिले।
विज्ञापन


मछलीशहर के सरायदेवा गांव में प्रधानपद के लिए पांच महिलाएं मैदान में थीं। दो मई को हुई मतगणना में ऊषा देवी को 323, नीता देवी को 177 मत मिले। 30 मई को प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें