फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर पंचायत चुनाव जीतेगी पार्टी : ललई सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विकास खंड के उसराव गांव में शनिवार को अपना दल (एस) पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट गया है। उसराव गांव स्थित जिला पंचायत सदस्य रीता पटेल के आवास पर शनिवार को नेवढ़िया जोन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव (अनुसूचित मंच) एवं जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर हर गांव में चौपाल लगाई जाए तथा बहन अनुप्रिया पटेल द्वारा संसद में उठाए गए जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल तथा जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष नीरज पटेल ने की जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने किया। प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल ने कहा कि सभी जोन अध्यक्ष अपनी समितियों का जल्द से जल्द पूर्ण गठन कर सेक्टर कार्यों को भी पूर्ण करें। जिलाध्यक्ष ने कहा जोन कार्यकर्ता घर से निकल कर रोज एक सक्रिय सदस्य बनाए और नीतियों को बताकर लोगों को पार्टी में जोड़े।बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल जिला महासचिव अनिल पटेल,जिला सचिव, रवि पटेल, राहुल पटेल, कन्हैया लाल पटेल, संतोष पटेल, रामआसरे पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें