जौनपुर। जिले के विभिन्न थानों में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों से त्योहार पर भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि बगैर अनुमति के कोई दुर्गापूजा पंडाल नहीं सजाएगा। शोभायात्राओं पर भी रोक लागू रहेगी।
मीरगंज थाने में एसडीएम मछलीशहर अंजनी सिंह व सीओ विजय सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपायों के बारे में सुझाव मांगा। एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति के कहीं भी मूर्ति स्थापित नहीं होगी। विवादित जगह पर भी मूर्ति की स्थापना नहीं की जा सकती है। राकेश कुमार पांडेय, संजय सोनी, प्रदीप कुमार दूबे , अनिल कौशल, भोला सेठ, राजेश कुमार , संदीप शर्मा, सोनू उपस्थित रहे। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में एसडीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा, रामलीला व अन्य धार्मिक आयोजनों में गाइड लाइन का ध्यान रखना जरूरी है। विसर्जन के लिए महज पांच लोगों को जाने की अनुमति होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने नगर के जाम, बिजली के जर्जर तारों व सड़क की बदहालीा का मुद्दा उठाया। विश्वामित्र गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, शिवकुमार गुप्त, नंदलाल गुप्त, राजीव केशरी, राजेश श्रीवास्तव, दीपक भोज्यवाल, सभासद जमुना प्रसाद, रामयश मौर्य आदि मौजूद थे। डोभी थाने में हुई बैठक में थानेदार ने कहा कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।
सड़क पर पूजा पंडाल नहीं बनेंगे और मूर्ति भी तीन फीट तक ही हो सकती है। सैनिटाइज व मास्क जरूरी है। दिनेश सिंह,लालमन यादव,महेंद्र प्रजापति, छोटेलाल चौबे, योगेंद्र सिंह, पन्ना लाल सोनकर, चंद्रिका, धीरज सिंह, रामप्यारे सिंह आदि मौजूद रहे। केराकत कोतवाली में एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक व सीओ सुशील कुमार सिंह ने शांति समिति की बैठक में सबको गाइडलाइन से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, ईओ संदीप कुमार , डा. सैय्यद अहमद मुज्तबा, डा.बहादुर अली खान , शिव प्रसाद श्रीवास्तव, साहब लाल साहू आदि मौजूद रहे। गौराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इंद्रमणि यादव, सुजीत जायसवाल, नवीन साहू, लल्लन प्रताप सिंह ,नजमी, अरसद व बृजेश यादव आदि मौजूद रहे। बरसठी थाना परिसर में उप जिलाधिकारी संजय मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पंडाल, मूर्ति स्थापित करने आदि की अपील की।