फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व की के मौके पर त्रिलोचन महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। भोर में ही शिवालय घंटा घडि़याल से गूंज उठे। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लग गई थी। जलाभिषेक कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सिकरारा के बिसावां स्थित श्रीविश्वम्भर नाथ धाम पर चल रहे सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का मंगलवार को महाशिवरात्रि पर हवन के साथ समापन हुआ। महंत सुदर्शनाचार्य महराज की देखरेख में हवन पूजन हुआ। हीरापुर के लंबोदरनाथ धाम पर जल चढ़ाया। पावर हाउस के सामने स्थित शक्तेश्वर नाथ धाम पर एक दिन पहले मानस पाठ का समापन हुआ।
जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के लिए कतार लगी रही। सीसीटीवी की निगरानी मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी, सोनू गिरी, अध्यक्ष रविशंकर सिंह था प्रशासन के लोग करते रहे। सुरक्षा के लिए पांच इंस्पेक्टर, पांच थाना प्रभारी, 20 सब इंस्पेक्टर, 45 आरक्षी और मुख्य आरक्षी, 20 महिला कांस्टेबल, 10 ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड, दो सेक्शन पीएससी लगी रही। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के भटहर के कोतावल वीर महादेव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। मोलनापुर चितांव के शिव मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। सतहरिया मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर पूजन के लिए भारी भीड़ लगी रही। पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि आज के दिन भोलेनाथ का पूरे मनोयोग के साथ पूजा और उपासना करने से उनका आशीर्वाद पूरे परिवार को मिलता है। गिरिधाम शिवालय चंदौकी में भी भीड़ रही। मछलीशहर क्षेत्र के दियावां महादेव, मेहरवा महादेव, शोभनाथ महादेव, पारसनाथ महादेव, शक्ति धाम, बउरहउ बाबा आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बाबा का जलाभिषेक कर पूजन किया। शिवालय में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें