फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, मौत का कारण बना ट्रक, चाचा को खाना पहुंचाने जा रहा था युवक

Sat, 28 Dec 2024 08:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सरायख्वाजा के जमालपुर मोड़ के समीप अपने चाचा को खाना पहुंचाने जा रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया और युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय जनता ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद खड़ा ट्रक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायख्वाजा के जमालपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीबी 11 बजे ट्रक से कुचलकर एक 15 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणो ने ट्रक को घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सरायख्वाजा के जमालपुर गांव निवासी संजय मौर्य पशुपालन का कारोबार करते है और उनका भाई जमालपुर बाजार के समीप दुकान खोल रखा है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह संजय मौर्य का 15 वर्षीय पुत्र अंश मौर्य गांव में स्थित अपने चाचा की कृष्णा आटो वर्कशाप दुकान पर खाना पहुंचाने के लिए साईकिल से निकला था लेकिन जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर पर पहुंचा ही था कि तभी जौनपुर के तरफ से आ रही ट्रक के नीचे आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणो ने आनन फानन में अंश इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सको की टीम अंतः परीक्षण के बाद अंश को मृत घोषित कर दिया

उधर मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और घेरकर ट्रक को रोक लिया लेकिन मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अंश था मां-बाप का इकलौता चिराग 
ट्रक से कुचलकर मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।अंश की एक 8 वर्षीय बहन भी है। शनिवार मौत की सूचना मिलते ही अंश की मन अन्नू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया अपने इकलौते पुत्र के लिए अंश की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

चाचा ने ट्रक चालक को जानबूझकर भगाने का लगाया आरोप
मृतक अंश का चाचा राकेश मौर्य का आरोप है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर युवक को कुचल दिया। जब वह अंश को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल जा रहा था इस दौरान उसने ग्रामीणों को ट्रक चालक को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें