फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। रामपुर गांव में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रभारी तहसीलदार मछलीशहर हुसैन अहमद, एडीओ समाज कल्याण शशांक दुबे उपस्थित रहे। इस चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे राजस्व विभाग से संबंधित अनेक समस्याओं में से कुछ का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निपटारे लिए संबंधित मातहत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पूनम देवी व मीना देवी ने अपना नाम आवास सूची से काटे जाने की शिकायत की । मौजूद अधिकारियों ने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें