फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की रोजाना होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया की अब प्रतिदिन समीक्षा होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोजाना शाम चार बजे ऑनलाइन बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और केंद्राध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने की प्रगति की नियमित समीक्षा कर प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया गया है। बैठक में महाविद्यालयों में फॉर्म भरने से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली जाएगी, ताकि प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। समीक्षा बैठक में प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सत्यम उपाध्याय, डॉ. विशाल यादव, नीरज कुमार, शील निधि सिंह, सूर्यप्रकाश और करुणा निराला को भी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि कुलपति के निजी सचिव के साथ परीक्षा, गोपनीय और अतिगोपनीय अनुभाग के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखना और विद्यार्थियों को होने वाली संभावित असुविधाओं को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें