फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साहू समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी। आयोजक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मछलीशहर। साहू तेली समाज विकास ट्रस्ट, मछलीशहर का शपथ ग्रहण समारोह महतवाना स्थित एक मैरेज लॉन में हुआ। मुख्य अतिथि आंबेडकर नगर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्त ने ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता और प्रवक्ता धर्मचंद्र गुप्ता, महामंत्री मुंशीलाल गुप्ता, रतनलाल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शपथ ग्रहण किया। संचालन समोध कुमार गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें