मड़ियाहूं। श्रीशालिग्राम उत्सव भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज गुप्ता ने संघ की स्थापना, उसके सामने आई कठिनाइयों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। हिंदू शब्द किसी संप्रदाय विशेष का नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू शब्द को सांप्रदायिक बताते हैं, जबकि हिंदू समाज विश्व कल्याण की भावना में विश्वास करता है। हिंदू समाज जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। संगोष्ठी में संघ चालक रमेश खरवार, खंड कार्यवाह संतोष दुबे, जिला प्रचारक राजेंद्र, डॉ. अजय सिंह, दीपक द्विवेदी, डॉ. राजेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे