फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सांसद ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर मां शीतला एक्सप्रेस के संचालन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर जौनपुर से मां शीतला एक्सप्रेस का संचालन कराने की मांग की। इससे जनपद की जनता एवं व्यापारिक समुदाय को काफी लाभ मिलेगा। रेलमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि जौनपुर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 50 से 52 लाख है। यह जनपद ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां स्थित मां शीतला चौकिया मंदिर में देश के विभिन्न भागों से से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त मां विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल मिर्जापुर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से आने वाले श्रद्धालु भी जौनपुर पहुंच कर दर्शन-पूजन करते हैं।
विज्ञापन

जनपद में शाहीपुल, शाहीकिला एवं लाल दरवाजा जैसे अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। जो इसकी हिन्दू-मुस्लिम सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करते हैं। यह जनपद व्यापार, शिक्षा एवं कृषि की दृष्टि से भी पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अवगत कराया कि जनपद के नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को रेल यात्रा एवं माल ढुलाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का लगभग 10 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। इससे यात्रियों एवं माल की लोडिंग-अनलोडिंग सुगमता से हो सके। स्टेशनों पर यार्ड, वॉशिंग सेंटर एवं शेडिंग सुविधाओं का विकास कराया जाए। जनपद से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाओं का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें