फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए सीएचसी पर पहुंचे सांसद....

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने संसदीय क्षेत्र के दो सीएचसी को गोद लिया है। इसमें सीएचसी मछलीशहर और सीएचसी वसनी (पिंड्रा) शामिल हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से सीएचसी का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि दोनों गोद लिए स्वास्थ्य केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्वास्थ्य केंद्रों में पांच बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। अत्याधुनिक उपकरण की भी व्यवस्था कराई जाएगी। अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा से अस्पताल के लिए जरूरी उपकरणों की शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा। चिकित्सकीय व अन्य स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए तत्काल बाल रोग, स्त्री रोग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की। सांसद ने कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोगों से जानकारी ली। दूसरा डोज लगवाने आए बरांवा निवासी ह्रदय नारायण गुप्ता ने बताया कि सुबह से टीकाकरण के इंतजार बैठे हैं, लेकिन दस लोगों के एकत्रित होने की प्रतीक्षा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, फहमी रिजवी, सुजीत जायसवाल, गिरीश नारायण शुक्ला, इंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें