फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मंत्री के सामने भिड़े सांसद और भाजपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में कुछ मुद्दों पर गुटबंदी और मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। शनिवार की शाम कोर कमेटी की बैठक में मतभेद तब सामने आ गया जब भाजपा की राज्यसभा सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। हालांकि दोनों ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा जिले में थे। वे अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कर रहे थे। इस बैठक में पार्टी के विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी शामिल थे।
बैठक में कोर कमेटी के नामित सदस्यों के अलावा भी कुछ लोगों की इंट्री हो गई। इस मसले पर पार्टी के जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तेज आवाज में दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसकी आवाज गेस्ट हाउस के कमरे के बाहर भी सुनने को मिली।
विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप के दौरान नेता अपनी जिम्मेदारी और अधिकार भी बताते नजर आए। हालांकि दोनों नेताओं ने इस मसले पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उधर, इसकी शिकायत नेताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी है। भाजपा में चल रही खटपट बाहर आने पर लोगों के बीच काफी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें