फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बयालसी इंटर कॉलेज पहुंची संस्कृति मंत्रालय की सचल विज्ञान बस

विज्ञापन
जलालपुर के बयालसी इंटर कालेज में विज्ञान के माध्यम से होने वाले चमत्कार के बारे में बताते प्रशि
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से बयालसी इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ (राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई) की ओर से सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सचल विज्ञान बस में ‘दैनिक जीवन में मशीनें’ विषय पर आधारित 20 से अधिक स्वचालित एवं हस्तचालित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन मॉडलों का अवलोकन किया और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित साइंस मैजिक शो ने विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विज्ञान विशेषज्ञों ने रोचक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया। एसिड-बेस इंडिकेटर के प्रयोग से बताया गया कि रासायनिक अभिक्रियाओं का उपयोग अपराध जांच में किस प्रकार किया जाता है। रसायनों की सहायता से बिना माचिस अग्नि प्रज्वलित करने का प्रयोग, द्रव्यमान केंद्र के सिद्धांत पर आधारित संतुलन प्रदर्शन, वायुदाब के प्रभाव तथा रस्सी की मैजिक गांठ जैसे प्रयोगों के जरिए विद्यार्थियों को भौतिकी और रसायन विज्ञान के सिद्धांतों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जिन घटनाओं को लोग अक्सर चमत्कार या अंधविश्वास मान लेते हैं, उनके पीछे विज्ञान के सरल और तार्किक सिद्धांत कार्य करते हैं।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान
आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ से आई टीम के प्रमुख आशु कुमार तथा विज्ञान संचालक सूरज यादव और रमेश कुमार ने विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं तथा अंधविश्वास को दूर करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर कमल नयन सिंह यादव, विजय कांत सिंह, दिनेश यादव, राम सिंह यादव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें