फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर एमएलसी टिकट देने का आरोप

Wed, 02 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से निष्कासन के बाद बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को सांसद और जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने निष्कासन को गलत बताया ।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा है कि एमएलसी का चुनाव वह लड़ना चाहते थे, लेकिन रुपये लेकर सपा नेता को भाजपा का प्रत्याशी बनाया दिया गया। सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए विनय सिंह ने कहा

कि सत्ता के सामने जहां पूरे जिले में भाजपा ने घुटने टेक दिए वहीं उन्होंने अपने दम पर ब्लाक प्रमुख का चुनाव पत्नी मांडवी सिंह को जिता कर पार्टी का सिर  ऊंचा किया। सांसद को गृह ब्लाक सिरकोनी  में प्रत्याशी तक नहीं मिला।
विज्ञापन


उनके गठजोड़ की वजह से सपा का ब्लाक प्रमुख निर्विरोध हो गया। विनय सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा से जीते सभी सदस्यों ने सपा को मतदान किया। उन्हें क्यों नहीं निकाला गया।

 मेरे ऊपर किस आधार पर बृजेश सिंह प्रिंसू का प्रचार करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी क्षेत्र में नहीं रहते होर्डिंग लगाकर नेता बनते हैं उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें