जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में आरुष यादव (14) की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बिसरा को जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं।
पिपरा गांव निवासी सुरेश यादव का इकलौता पुत्र आरुष यादव अपने ननिहाल नरायनपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए करीब एक माह पहले अपने पैतृक गांव पिपरा आया था। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे से लापता हो गया था। शाम करीब चार बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर बंधे के पास जंगल में किशोर का शव मिला।
लिस को मृतक की जेब से एक माचिस, शव के पास से बीड़ी का एक बंडल बरामद हुआ था। शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पिता सुरेश हत्या की बात कह रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित करते हुए भेज दिया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरिक्षत करते हुए जांच के लिए भेजा गया है।