फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मदरसा जा रहा गायब बालक वाराणसी स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र में जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग से रविवार की सुबह घर से मदरसा जा रहा बालक संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। जब बालक मदरसे की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर तलाश में लग गए। रात करीब दस बजे परिजनों में को एक कॉल आई जिसमें अपने बच्चों को पुलिस के साथ बताया तो चैन की सांस ली।
विज्ञापन

गांव का रहने वाला छात्र मोहम्मद अयान (11) चोरसंड स्थित मदरसा रुजूतूल उलूम में हाफीजा की पढ़ाई करता है। रविवार को वह साइकिल लेकर मदरसे में जा रहा था जैसे ही कुछ दूर पहुंचा तो जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चार पहिया सवार अज्ञात लोगों ने साइकिल के आगे गाड़ी खड़ी कर दी। रुमाल लगाकर अयान को बेहोश कर दिया जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को वाहन में पाया और सामने वाराणसी स्टेशन दिखा मौका पाकर अयान गाड़ी से बाहर भागकर स्टेशन के अंदर एक व्यक्ति से अपनी आपबीती बताई।
वह व्यक्ति अयान को लेकर पुलिस के पास गया और सूचना परिजनों को दी। परिजन वाराणसी पहुंचे और बालक को अपने साथ घर लाए। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना पूरी तरह से असत्य है, झूठी कहानी बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें