ुंगराबादशाहपुर में 11 माह का अगवा बालक सत्यम पांडेय। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
मुगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के लौंह (पंडित के पूरा ) गांव में परदादी के साथ घर के बाहर सो रहे 11 माह के बालक को बदमाशों ने सोमवार की रात अगवा कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी रात परिजनों के साथ बदमाशों को खोजती रही लेकिन उनका पता नहीं चला।
लौह गांव निवासी सत्यम पांडेय (11) अपनी परदादी प्रेमा देवी के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात को करीब 11 बजे कुछ बदमाश आए और सत्यम को उठाने लगे। प्रेमा देवी की नींद टूट गई। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन एक बदमाश ने उनको धक्का दिया। वह एक तरफ गिर गईं। वे सत्यम को उठाकर लेकर चले गए।
प्रेमा देवी के शोर मचाने पर परिजन व गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने प्रयागराज- प्रतापगढ़ सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी। दूसरी जगहों पर भी पता लगाती रही लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने मौके पर जाकर स्तिति का जायजा लिया। उन्होंने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने और बच्चे को छुड़ाने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और सत्यम को अगवा करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। डाग स्क्वॉड ने भी अपने स्तर से जांच की है। सत्यम के पिता राहुल पांडेय और दादा सुभाष पांडेय का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। सत्यम की मां रंजू पांडेय का रो रोकर बुरा हाल है।