वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र की गौतम विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पुष्पलता देवी के गले पर झपट्टा मारकर दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने सारनाथ थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया। पुष्पलता देवी ने बताया कि वह सामान लेकर घर जा रही थीं। कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश आकर खड़े हुए। एक बाइक स्टार्ट कर उस पर बैठा था, जबकि दूसरा उतर कर पीछे चलने लगा। अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले। वह जब तक शोर मचाती तब तक बदमाश आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे। ब्यूरो