गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना युवा पहलवान सौरभ यादव को सम्मानित करते खेल राज्य मंत्री गिरी
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी सौरभ यादव का चयन अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र हैं। प्रदेश खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उन्हें लखनऊ स्थित अपने आवास पर सम्मानित किया।
सौरभ का चयन 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल में हुआ है। यह चैंपियनशिप अगस्त माह में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित होगी। जौनपुर के मूल निवासी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सौरभ को बधाई दी। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। सौरभ की इस उपलब्धि से इलाके के लोगों में काफी प्रसन्नता है। इस अवसर पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान मौजूद थे। कोच अशोक, जितेंद्र सिंह और विजय बहादुर सोनकर सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।