फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का दिया संदेश

Wed, 18 Mar 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर(ब्यूरो)। जाने माने जादूगर ओपी शर्मा ने अपने जादू शो के माध्यम से जहां लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, वहीं इस शो के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन


ओपी शर्मा के जादू शो का उद्घाटन मंगलवार को नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टंडन ने किया। जादूगर शर्मा ने जलती मशाल से शांति और सद्भावना का प्रतीक सफेद कबूतर निकाला जिसे मुख्य अतिथि ने उड़ाकर शांति व सद्भावना का संदेश दिया।

नगर के रुहट्टा स्थित राजकमल चित्र मंदिर में आयोजित जादू शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। नशा वृत्ति से नौजवानों को दूर रखने की सलाह को लेकर उन्होंने जादुई करिश्मा दिखाया कि कैसे शराब या अन्य कोई नशा इंसान को नष्ट कर देती है।
विज्ञापन


कन्या भ्रूणहत्या के प्रति लोगों को सजग किया। जादू के माध्यम से यह भी बताने का बेहतर प्रयास किया कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना कितना भारी पड़ सकता है। अपने जादू शो के माध्यम से उन्होंने अंधविश्वास और ढोंगियों का भी पर्दाफाश किया। उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन  भी कराया। अमेरिका की विशालतम स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जादूगर ने पलक झपकते ही गायब किया तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें