पृथ्वी दिवस के मौके पर बुधवार को मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से धरती को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।
बच्चों ने प्रदूषण के प्रभावों व धरती के संरक्षण के उपायों के बारे में भी लोगों को रोल प्ले के माध्यम से जानकारी दी। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने पेड़, नदी, कूड़ेदान आदि का रूप धारण कर विभिन्न कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया।
अंत में सभी बच्चों ने धरती को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया । इस अवसर पर डायरेक्टर सूर्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।
उधर मधारे टोला डा. दिलीप सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर जनार्दन सिंह, हरिकेश मिश्र, डा. आरडी सिंह आदि मौजूद थे।
हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पृथ्वी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रबंधक डा. ओपी सिंह ने कहा कि धरती मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती
है। पृथ्वी हमारी धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मनुष्य परिश्रम कर धन कमा सकता है। पृथ्वी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने कहा कि धरती जितनी हमारी है, उतने ही हम
धरती के हैं। हम बुनियादी तौर पर धरती और प्रकृति पूजक हैं। हम जिस युग में जी रहे हैं, वहां यह पूजा मद्धिम पड़ गई है। इस अवसर पर उप प्रबंधक डा. मधुलिका सिंह, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश दूबे, सरोज सिंह, मंजू श्रीवास्तव, गीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।