फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बूंदाबांदी से चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, एक सप्ताह बाद 36 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार देर रात बूंदा-बांदी के बाद राहत मिली। देररात हल्की बारिश से जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को सुबह का मौसम सुहावना रहा। सुबह 10 बजे तक धूप निकली। दोपहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद मौसम में ठंडक नहीं आई। आद्रता (नमी) का स्तर 40 फीसदी तक पहुंच गई। इससे लोगों को उमस महसूस हुई। उमस से घरों और दफ्तरों में लोग कूलर व पंखों के सामने भी बेहाल नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम के रूख से कृषि से जुड़े लोग चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश जल्द नहीं हुई तो खेती में कठिनाई हो सकती है। जून अंतिम सप्ताह व जुलाई से होने वाली धान की रोपाई प्रभावित होगी। वहीं, आम लोग भी मौसम के इस बदलाव को लेकर असमंजस में हैं। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगर ऐसे ही तापमान बना रहेगा तो अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बूंदा-बांदी की संभावना बनी रह सकती है, लेकिन मानसूनी बारिश अभी दूर है। हवा में नमी के चलते उमस बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

........................................................................
बीते एक सप्ताह का तापमान :-
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
-2 जून-40-24
-1 जून-40-28
-31 मई-39-28
-30 मई-39-30
-29 मई-39-28
-28 मई-38-28
-27 मई-36-28
नोट :-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
..................................................
वर्जन ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें