फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रबंधक महासंघ ने मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उत्तर प्रदेश प्रबंधक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में शुक्रवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र नाथ उपाध्याय से मुलाकात कर 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर मंत्री से विस्तृत बातचीत की।प्रबंधक महासंघ ने मांग की कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदन की प्रक्रिया के समय शिक्षक के चयन के दौरान नामित विषय विशेषज्ञों को बुलाया जाता है, लेकिन उनके यात्रा भत्ता (टीए) और दैनिक भत्ता (डीए) के निर्धारण की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। इसकी जगह उनसे मनमानी फीस वसूली जाती है, जिससे महाविद्यालयों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ता है। महासंघ ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और भत्ते की सीमा निर्धारित करने की मांग की है।इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालयों पर लगाए जा रहे मनमाने अर्थदंड को भी तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई। प्रबंधक महासंघ का कहना है कि कई बार बिना ठोस आधार के जुर्माना लगाया जाता है, जिससे संस्थानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के संरक्षक अशोक दुबे, अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें